फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaaste in Global Top 100: बिलियन बेबी ध्वनि भानुशाली के गाने ने किया कमाल, ग्लोबल 100 लिस्ट में शानदार एंट्री

Fri, 24 Dec 2021 02:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला, मुंबई

सार

ध्वनि भानुशाली का सुपरहिट गाना ‘वास्ते’ इस साल की यूट्यूब की ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।
विज्ञापन
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय संगीत यानी पॉप म्यूजिक में दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहीं बिलियन बेबी ध्वनि भानुशाली का सुपरहिट गाना ‘वास्ते’ इस साल की यूट्यूब की ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गया है। मुंबई फिल्म जगत में ध्वनि की इस कामयाबी से खुशी का माहौल है और ये लिस्ट सामने आने के बाद से ही ध्वनि को बधाइयां देने का सुबह से तांता लगा हुआ है। ध्वनि भानुशाली ने टी सीरीज के यूट्यूब चैनल को दुनिया का नंबर वन वीडियो चैनल बनाने में भी बड़ा योगदान किया है। इन दिनों ध्वनि अब अपने गाने अपने खुद के चैनल पर रिलीज कर रही हैं।

विज्ञापन

ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीत की पारिवारिक परंपरा में बचपन से ही संगीत सीखती रहीं ध्वनि भानुशाली के गाने लंबे अरसे से म्यूजिक चार्ट्स पर धूम मचाते रहे हैं। यूट्यूब पर ध्वनि भानुशाली का सुपरहिट गाना ‘वास्ते’ एक बिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है और इसी दर्शक संख्या के चलते ये गाना अब ग्लोबल टॉप 100 यूट्यूब मोस्ट लाइक्ड म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।

ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ध्वनि भानुशाली का सुपरहिट गाना ‘वास्ते’ की संगीत रचना मशहूर संगीतकार तनिष्क बागची ने की है। तनिष्क वैसे तो संगीत प्रेमियों के निशाने पर अपने रीक्रिएटेड गानों को लेकर बने ही रहते हैं लेकिन इस गाने ने तनिष्क की प्रतिष्ठा भी एक ओरीजनल संगीतकार के रूप में बढ़ाने में मदद की है। ये गाना तनिष्क के उन गिने चुने ओरीजनल गानों में शामिल है जिसे दर्शकों व श्रोताओं ने खूब पसंद किया। अराफात महमूद का लिखे इस गाने में निखिल डिसूजा ने भी अपने सुर दिए हैं।
विज्ञापन

ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस उपलब्धि के बारे में ध्वनि भानुशाली कहती हैं, "इस गाने ‘वास्ते’ ने मुझे पूरे स्पेक्ट्रम से इतना प्यार दिलाया है। मैंने देखा है कि युवा से लेकर बड़े लोग अक्सर इस गाने को गुनगुनाते रहते हैं,जो मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ है। इस गाने को लेकर बनी रील्स से लेकर इसके कवर वर्जन तक खूब हिट हिए। अब इसका टॉप 100 ग्लोबल सांग्स की लिस्ट में शामिल होना निश्चित रूप से मेरे लिए गर्व की बात है। जस्टिन बीबर, लिंकिन पार्क, एरियाना ग्रांडे जैसे इंटरनेशनल पॉप आर्टिस्ट के साथ एक भारतीय गायक का नाम भी इस लिस्ट होना पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक अलग एहसास है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें