सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह उज्जैन के मंदिर में नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में सारा कैमरे की ओर देखती दिख रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सारा की पीठ नजर आ रही हैं। इस दौरान वह मंदिर की ओर मुंह करके भगवान का आशीर्वाद ले रही हैं। आखिरी तस्वीर मंदिर की है, जिसमें लाइटिंग की रोशनी में मंदिर काफी सुंदर लग रहा है। लुक की बात करें तो, सारा ने हमेशा की तरह अपना ट्रेडिशनल लुक अपनाया है। एक्ट्रेस ने सफेद कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने जय महाकाल लिखे हुए कपड़े को अपने गले में डाला हुआ है। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘जय महाकाल।’
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान की इन तस्वीरों पर भी यूजर ने सवाल खड़े किए हैं। सारा जब भी मंदिर जाती हैं तब सोशल मीडिया के जरिए लोग उन पर सवाल खड़े करते हैं और ऐसा इस बार भी हुआ है। कई लोगों ने सारा से सवाल किया है कि वह मुस्लिम होकर मंदिर क्यों जाती हैं? एक यूजर ने लिखा, 'मुस्लिम होकर ये काम करती हो?' वहीं, दूसरे ने कॉमेंट किया, 'तेरा धर्म क्या है?' हालांकि, कई लोगों ने सारा की तारीफ भी की है।
‘अतरंगी रे’ फिल्म आनंद एल राय के डारेक्शन में बनी है, जिसमें एक कॉमेडी कहानी परोसी गई है। इस कहानी में मस्ती और मजाक के साथ ढेर सारा इमोशन भी भरा हुआ है। फिल्म में सारा और धनुष लीड रोल में हैं वहीं, अक्षय कुमार के सीन काफी कम है। इनके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और डिंपल हयाती नजर आ रहे हैं।