रणवीर शौरी का पोस्ट
अभिनेता रणवीर शौरी ने फिल्म देखी और एक्स पर अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, 'सोमवार की रात फुल हाउस के साथ 'धुरंधर' देखी, बहुत मजा आया। यह एक शानदार जासूसी थ्रिलर है। इसमें सिर्फ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी सिस्टम के खिलाफ गुस्सा है, बाकी किसी चीज से नफरत नहीं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग किस बात की शिकायत कर रहे हैं। आदित्य धर और पूरी टीम ने कमाल का काम किया है, इनकी तारीफ होनी चाहिए।'
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 4 दिनों में 126 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। पहले दिन ही 28 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है और साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी। कुल मिलाकर 'धुरंधर' दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर छाई हुई है।
यह भी पढ़ें: 'पहला सीन जो मैंने शूट किया...', सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' के पसंदीदा सीन को लेकर कही यह बात