फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहला सीन जो मैंने शूट किया...', सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' के पसंदीदा सीन को लेकर कही यह बात

Tue, 09 Dec 2025 10:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Saumya Tandon: आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल के अलावा सौम्या टंडन ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सौम्या ने अक्षय की ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई है। सौम्या ने फिल्म के अपने सबसे खास सीन के बारे में खुलकर बताया।
विज्ञापन
सौम्या टंडन और अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौम्या टंडन इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता का मजा ले रही हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से भरी इस फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है, जो 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने फिल्म में अपने सबसे पसंदीदा सीन के बारे में बात की।
विज्ञापन

 

फिल्म में सौम्या का किरदार
फिल्म में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है। उनका एक खास सीन बहुत चर्चा में है। जिसमें वह अपने पति के लिए सिगार जलाती हैं, ठीक उस वक्त जब रहमान अपने बेटे की हत्या का बदला लेने निकलने वाला होता है। इस सीन में सौम्या का गुस्सा, मां का दर्द और पति का साथ निभाने का जज्बा एक साथ दिखता है, इसलिए दर्शकों को यह सीन बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म में सौम्या का पहला सीन  
सौम्या ने बताया कि 'धुरंधर' में उनका यह सीन उनकी फिल्म का सबसे पहला शूट किया गया सीन था। अमृतसर में अक्षय खन्ना से उनकी पहली मुलाकात भी इसी सीन के दौरान हुई थी। एक फैन ने इस सीन को 'सबसे दमदार पल' बताया था।
विज्ञापन

'धुरंधर' की कहानी
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म एक रहस्यमयी लड़के हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की है, जो रहमान डकैत के गैंग में शामिल होता है, लेकिन असल में वह भारत का जासूस है। वह पाकिस्तान में बड़े लोगों तक पहुंच बनाकर खुफिया जानकारी भारत भेजता है। कुल मिलाकर 'धुरंधर' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा सौम्या टंडन का किरदार भी खूब सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय खन्ना, जानिए 'धुरंधर' अभिनेता की कुल नेटवर्थ.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें