फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: महीनेभर बाद भी करोड़ों बटोर रही 'धुरंधर', 33वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Tue, 06 Jan 2026 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Collection Day 33: फिल्म 'धुरंधर' की धाक अभी तक कायम है। रिलीज के महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर यह मजबूती से टिकी है। कमाई बेशक गिरी है, मगर फिर भी करोड़ों कमा रही है। जानिए आज कितने नोट छापे?
विज्ञापन
'धुरंधर' फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। अपनी रिलीज के बाद से यह फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही थी। यह सिलसिला महीनेभर चला। मगर, अब इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हो चली है। दोहरी संख्या में कमाने वाली फिल्म का कलेक्शन एकल संख्या में आने पर यह कम लग रहा है। मगर, इसके साथ और बाद में रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करके देखें तो 'धुरंधर' अब भी धुरंधर ही बनी हुई है। जानिए आज मंगलवार को कलेक्शन कितना रहा?

विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : एक्स
800 करोड़ी की तरफ बढ़ी 'धुरंधर'
फिल्म 'धुरंधर' ने सफलतापूर्वक 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का क्रेज इस कदर रहा कि 700 करोड़ी क्लब तक पहुंचने की राह काफी सरल और सहज रही। अब इसका अगला लक्ष्य 800 करोड़ रुपये है। यहां तक पहुंचने में इसे कुछ मशक्कत करनी पड़ रही है। कल 32वें दिन इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
'इक्कीस' की तुलना में कलेक्शन दोगुना
आज मंगलवार को 33वें दिन 'धुरंधर' ने 3.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 780.94 करोड़ रुपये हो चुका है। आज फिल्म की कमाई में कल के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। मगर पहली जनवरी को रिलीज हुई 'इक्कीस' से तुलना करें तो यह उस फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन की तुलना में दोगुना कारोबार है। 'इक्कीस' ने आज मंगलवार को सिर्फ छठे दिन सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में बढ़ेगी मुश्किल?
फिलहाल 'धुरंधर' के सामने कोई मजबूत फिल्म नहीं है। अगले दो दिनों तक इसके लिए रास्ता साफ है। मगर, 09 दिसंबर से 'धुरंधर' के लिए मुश्किल सामने आ सकती है, क्योंकि इस दिन कई चर्चित साउथ फिल्में दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट इस साल मार्च में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें