फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: कोई नहीं है टक्कर में! 21वें दिन भी सबकी 'गुरु' बनी 'धुरंधर', कमा डाले इतने करोड़

Thu, 25 Dec 2025 09:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Day 21: फिल्म 'धुरंधर' 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। इसने यह रिकॉर्ड 20वें दिन बनाया। इसकी झमाझम कमाई अब भी जारी है। जानिए आज का प्रदर्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज गुरुवार को 21 दिन पूरे हो गए हैं। रिलीज से लेकर अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। इसने अपने साथ रिलीज होने वाली सभी फिल्मों को पटखनी दी। वहीं, बाद में रिलीज होने वाली भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों का असर भी इस पर नहीं दिखा। आज क्रिसमस की छु्ट्टी का इसने भरपूर फायदा लिया है। जानिए आज गुरुवार का कलेक्शन कैसा रहा?

विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
21वें दिन इतना किया कलेक्शन
पहले दिन से ही 'धुरंधर' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओपनिंग वीक में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह की कमाई 253.25 करोड़ रुपये रही थी। तीसरे सप्ताह भी यह धुआंधार नोट छाप रही है। कल 20वें दिन इसने 18 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज गुरुवार को कलेक्शन में और उछाल आया है।  आज 21वें दिन गुरुवार को 'धुरंधर' ने 23.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंतिम आंकडे़ आने तक इनमें अभी और इजाफा होगा।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक-अनन्या की फिल्म का नहीं पड़ा असर
फिल्म 'धुरंधर' ने आज गुरुवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके सामने आज 25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने दस्तक दी है। मगर, इसका असर 'धुरंधर' पर पड़ता नहीं दिख रहा। 'धुरंधर' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 631.28 करोड़ रुपये हो चुका है। 

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
21वें दिन की कमाई में बनी नंबर वन
फिल्म 'धुरंधर' 21वें दिन की कमाई के मामले में पहले पायदान पर आ गई है। इसने 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 21वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप हिंदी फिल्में इस तरह हैं:
 
फिल्म          21वें दिन का कलेक्शन
पुष्पा 2 15 करोड़ रुपये
केजीएफ 2  8.75 करोड़ रुपये
गदर 2  8.1 करोड़ रुपये
बाहबुली 2 6.05 करोड़ रुपये
स्त्री 2 5.6 करोड़ रुपये
छावा 5.5 करोड़ रुपये
पठान 5.4 करोड़ रुपये
पद्मावत 4.5 करोड़ रुपये
कांतार 2 4.5 करोड़ रुपये
जवान 4.45 करोड़ रुपये
विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
वर्ल्डवाइड भी जबर्दस्त कारोबार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी छाई हुई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने अब तक 944 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसकी कमाई की रफ्तार इसी तरह चलती रही तो 1000 करोड़ क्लब में इसके एंट्री लेने की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें