सार
Kartik Aaryan Movie Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: क्रिसमस के मौके पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप वायरल हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन सलमान खान पर फिल्माए गए एक हिट सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। यह देखकर कई यूजर्स नाराज हो गए।
सलमान खान के हिट गाने पर डांस करते दिखे कार्तिक आर्यन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पिछले दिनों जब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में ‘सात समंदर पार’ गाना रीमिक्स वर्जन में लोगों ने सुना तो काफी नाराजगी जाहिर की थी। कुछ ऐसा ही फिल्म रिलीज के बाद भी हुआ है। यह नाराजगी एक नए गाने को लेकर है, जो एक चर्चित फिल्म में सलमान खान पर फिल्माया गया था।
‘कुछ कुछ होता है’ के गाने पर डांस करते दिखे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के क्लासिक सॉन्ग ‘साजन जी घर आए’ पर डांस कर रहे हैं। यह गाना फिल्म में सलमान खान पर फिल्माया गया था। लेकिन ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में यही गाना कार्तिक और अनन्या पर नए अंदाज में फिल्माया गया है। जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो सलमान के फैंस को काफी गुस्सा आया?
यूजर्स हुए आग-बबूला
जब सोशल मीडिया पर कार्तिक को सलमान खान के गाने पर डांस करते हुए फैंस ने देखा तो नेगेटिव रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, बॉलीवुड पुराने गाने क्यों इस्तेमाल कर रहा है? मेरा मतलब है, पुराने गाने को क्यों बिगाड़ना है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस गाने के साथ इंसाफ या गाने को बर्बाद करना? यह रिमिक्स बहुत बुरा है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, 'सलमान खान डांस नहीं कर सकते हैं लेकिन इससे तो अच्छा ही करते हैं।' इसी तरह कई लोगों ने ‘कुछ कुछ होता है’ के सॉन्ग ‘साजन जी घर आए’ को खराब करने के लिए धर्मा प्रोडक्शन को भी कोसा है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा कार्तिक आर्यन की फिल्म का हाल?
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।