रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान खड़ा किया, वह 23वें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मेगा स्पाई थ्रिलर ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर लिया है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने लगातार तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक डबल डिजिट में कमाई कर इंडस्ट्री के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : सोशल मीडिया
23वें दिन भी मजबूत कमाई
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 23वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ता हुआ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। भारत में ये फिल्म 700 करोड़ क्लब से बस कुछ ही कदम दूर है। इसका कुल कलेक्शन अब 668.00 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले ही 1000 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।
यह खबर भी पढ़ें: ‘राजा साब’ का प्री-रिलीज इवेंट, प्रभास की धमाकेदार एंट्री; स्टार कास्ट को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
क्या रही फिल्म की खासियत?
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि इसकी लंबाई साढ़े तीन घंटे से ज्यादा होने के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। कहानी की मजबूत पकड़, तेज रफ्तार पटकथा और रणवीर सिंह का दमदार अंदाज दर्शकों को सीट से बांधे रखने में पूरी तरह सफल रहा। यही वजह है कि वीकडेज हों या वीकेंड, सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बनी हुई है।
धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
स्टारकास्ट और म्यूजिक ने बढ़ाया क्रेज
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए हैं। सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। वहीं फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब तक, फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस वायरल हो चुके हैं।
धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
पार्ट 2 को लेकर बढ़ा उत्साह
‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बीच मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा पहले ही कर दी है। पोस्ट-क्रेडिट सीन में मिले हिंट के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ साल 2026 में रिलीज होगी और इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश किया जाएगा। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट, बड़े सितारे और शानदार निर्देशन मिल जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा जा सकता है। रणवीर सिंह के करियर की यह फिल्म लंबे समय तक याद की जाएगी।