Naveen Kaushik on Akshaye Khanna: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की हर जगह चर्चा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रखा है। इस फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म में डोंगा नाम का किरदार एक्टर नवीन कौशिक ने निभाया है। हाल ही में उन्होंने अमर उजाला से फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर बात की।