फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी राजदान की पार्टी में पहुंचे दमाद रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा के साथ नीतू सिंह ने भी की शिरकत, देखिए फोटोज

Wed, 24 Dec 2025 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Christmas Party: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने क्रिसमस ईव के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया है। यहां कपूर फैमिली ने अपने शानदार अंदाज में रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन
रणबीर कपूर-नीतू सिंह-रिद्धिमा-समारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल क्रिसमस के दिन कपूर परिवार में स्पेशल लंच होता है, जहां सभी सदस्य एकजुट होते हैं। यह एक परंपरा बन चुकी है। क्रिसमस से एक दिन पहले आज बुधवार शाम रणबीर कपूर की सास और एक्ट्रेस रोनी राजदान ने प्री क्रिसमस पार्टी रखी। उनके यहां कपूर फैमिली भी पहुंची। 

विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक आउटफिट में दिखे रणबीर कपूर 
एक्टर रणबीर कपूर को ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया। वे भी सोनी राजदान की क्रिसमस पार्टी में शामिल होने पहुंचे। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। 
 

नीतू सिंह-रिद्धिमा-समारा - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ दिखीं नीतू सिंह
अभिनेत्री नीतू सिंह भी समधन के यहां आयोजित क्रिसमस पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर की बहन यानी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नातिन समारा भी नजर आईं। कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को साथ में देखा गया। तीनों ने पैपराजी को पोज दिए। 
 
विज्ञापन

समारा की मासूमियत ने जीता दिल
रणबीर कपूर की भांजी समारा पैपराजी के सामने बड़े शानदार अंदाज में पोज देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अपनी क्यूटनेस से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। उनका यह अंदाज देख नानी नीतू सिंह भी मुस्कुराने लगीं।




सोनी राजदान ने अपने आवास पर रखी पार्टी
सोनी राजदान ने क्रिसमस की पार्टी अपने घर पर रखी। सोनी राजदान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हें फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में देखा गया। इस फिल्म में वे ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड व चर्चित एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें