फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली बने राकेश बेदी; एक फिल्म से 45 साल पहले भी हुए थे मशहूर; मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 29 Mar 2026 09:00 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने जमील जमाली का एक दमदार किरदार निभाया है। इस किरदार की वजह से वह लाइमलाइट में आ गए हैं, खूब मशहूर हो रहे हैं। हाल ही में राकेश बेदी ने बताया कि 45 साल पहले भी इसी तरह की पॉपुलैरिटी उन्हें मिली थी। जानिए, कौन सी है वो फिल्म।

विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने निभाया जमील जमाली का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@ therakeshbedi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं लेकिन चर्चा में राकेश बेदी ज्यादा हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म में बोले गए उनके डायलॉग काफी पसंद किए जा रहे हैं। राकेश बेदी के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में इन्हें ही असल धुरंधर भी माना जा रहा है। एक हालिया इवेंट में राकेश बेदी ने बताया कि 45 साल कमल हासन की फिल्म के जरिए भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के कारण ही उन्हें फैंस ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। जानिए, उस फिल्म से जुड़ी बातें राकेश बेदी की जुबानी।

कौन सी फिल्म से 45 साल पहले मशहूर हुए थे राकेश बेदी 

विज्ञापन

हाल ही में राकेश बेदी भोपाल में इंडीमून्स आर्ट्स फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत की। इवेंट में राकेश बेदी ने बताया कि जमील जमाली को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स से वह खुश हैं। साथ ही एक्टर ने कहा, ‘इस फिल्म से पहले 'एक दूजे के लिए(1981)' फिल्म में भी मेरे कैरेक्टर चक्रवर्ती को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। हालांकि वह दौर सोशल मीडिया का नहीं था इसलिए लोग उस समय उतने अवेयर नहीं थे।’ 

फिल्म के कारण मिली थी जान से मारने की धमकी
एक पुराने इंटरव्यू में राकेश बेदी ने फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का जिक्र किया था। इस फिल्म में लीड रोल में कमल हासन और रति अग्निहोत्री जैसे एक्टर्स थे। राकेश बेदी ने बताया कि था कि इस फिल्म में हीरो-हीरोइन की मौत उनके किरदार के कारण हो जाती है। इस वजह से फैंस काफी नाराज हो गए थे। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘एक-दूजे के लिए’ के बाद मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। दरअसल, फिल्म में मेरा किरदार भी हीरोइन से प्यार करता है और हीरो-हीरोइन के बीच गलतफहमी पैदा करता है। यह एक नेगेटिव रोल था, साथ ही इसमें ह्यूमर भी था। मेरे किरदार की वजह से हीरो-हीरोइन फिल्म में मर जाते हैं।’ 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ में निभाया जमील जमाली का किरदार
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी यलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। फिल्म के आखिर में वह हमजा की मदद की करता है, क्योंकि जमील जमाली भी भारतीय एजेंट निकलता है। 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें