फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में दिया सरप्राइज, खुशी से झूम उठी फैन; यूजर्स ने सिंगर को जमकर सराहा

Sun, 29 Mar 2026 07:57 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh Music Concert: हनी सिंह को लेकर फैंस के बीच क्रेज आज भी बरकरार है। मुंबई कॉन्सर्ट में सिंगर ने भी अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। जानिए, हनी सिंह ने ऐसा क्या किया? 

विज्ञापन
म्यूजिक कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने फीमेल फैन को दिया सरप्राइज - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर हनी सिंह का शनिवार को मुंबई में एक शानदार म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इसमें हजारों की संख्या में फैंस और कई सेलिब्रिटीज भी नजर आए। फैंस को अपने गानों पर हनी सिंह ने झूमने पर मजबूर कर दिया, साथ ही एक फीमेल फैन को कमाल का सरप्राइज भी दिया। 

गिफ्ट देखकर खुशी से झूम उठी फीमेल फैन 

विज्ञापन

हनी सिंह ने स्टेज पर एक लड़की को बुलाया, उससे नाम पूछा। लड़की ने अपना नाम श्रुति बताया। इसके बाद हनी सिंह बोले श्रुति को बाइक मिल रही है। स्टेज पर एक शानदार बाइक रखी थी, जो हनी सिंह ने अपनी फैन को गिफ्ट कर दी। साथ ही कहा कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाना। बाइक पाकर हनी सिंह की फीमेल फैन खुशी से झूम उठी। 
 


यूजर्स ने की सिंगर हनी सिंह की तारीफ
सोशल मीडिया पर हनी सिंह का जब गिफ्ट वाला वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ की है। हनी सिंह के लिए रेड हार्ट, फायर इमोजी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। साथ ही बाइक मिलने वाली फीमेल फैन को भी लकी बताया है। 
विज्ञापन





 

 

 

विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh
ये खबर भी पढ़ें: बेटे को परफॉर्म करता देख भावुक हुईं हनी सिंह की मां, पिता ने बजाई ताली; वायरल हो रहा कॉन्सर्ट का वीडियो 

करियर फ्रंट पर हनी सिंह क्या कर रहे हैं?
पिछले साल हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाना गया। इसमें ‘फतेह’, ‘रेड 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी फिल्में शामिल रही हैं। इन फिल्मों में गाए उनके गाने काफी पसंद किए गए। इस साल भी उनके पास कुछ नए प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह स्टेज शो भी लगातार करते रहते हैं। इन दिनों वह अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में काफी व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें