फिल्म 'धूम' की रिलीज को आज 17 साल पूरे गए हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु और उदय चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। ऋतिक रोशन ने फिल्म में आर्यन सिंह का किरदार अदा किया। ऋतिक ने एक बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलासा किया था कि इस रोल की तैयारी उन्होंने कैसे की? अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने ब्रूस विलिस, पियर्स ब्रॉसनन और अमिताभ बच्चन, तीनों सितारों से प्रेरणा लेकर इस फिल्म की तैयारी की।