फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhokha- Round D Corner: माधवन की 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की पहली झलक आई सामने, दिखेगा झूठ और सच का खेल

Thu, 28 Jul 2022 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता आर. माधवन की नई फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट की घोषणा तो पहले ही हो गई है। अब इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
आर. माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आर. माधवन की नई फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट की घोषणा तो पहले ही हो गई है। अब इसकी पहली झलक भी सामने आ गई है। निर्देशक कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन के अलावा अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार भी नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

रोमांच से भरपूर है वीडियो
बता दें कि अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने पहली झलका का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सामने आई वीडियो में सबसे पहले आवाज सुनाई देती है कि 'ये गांव की वह बिल्डिंग है, जहां टेररिस्ट छिपा हुआ है।' इसके बाद खुशाली कुमार की तस्वीर सामने आती है और बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'मेरा पति! दिन में कई बार जान लेता है वो मेरी।' वीडियो में सभी कलाकारों के फर्स्ट लुक साझा किए गए हैं। वीडियो साझा करते हुए अपारशक्ति ने कैप्शन में लिखा है, 'यहां हर कदम पर धोखा है। 23 सितंबर में सिनेमाघरों।'

खुशाली कुमार का डेब्यू
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' की शूटिंग कोरोना काल में शुरू हुई थी। टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन

सस्पेंस से भरपूर है कहानी
'धोखा राउंड डी कॉर्नर' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें आपको ट्विस्ट और टर्न से भरपूर सस्पेंस ड्रामा और किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित है कि कैसे एक दिन आपका जीवन बदल सकता है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें