फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने धर्मेंद्र-शबाना के साथ शेयर की सेल्फी, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Thu, 25 Nov 2021 05:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री शबाना आजमी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक सेल्फी में नजर आये। यह सेल्फी खुद फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ली थी। धर्मंद्र, शबाना और मनीष मल्होत्रा की यह सेल्फी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट की है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, मनीषा मल्होत्रा और शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री शबाना आजमी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक सेल्फी में नजर आये। यह सेल्फी खुद फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ली थी। धर्मंद्र, शबाना और मनीष मल्होत्रा की यह सेल्फी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट की है। इस फोटो को मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें तीनों मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को सबा अली खान ने भी लाइक किया है।

विज्ञापन


फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर से खींची गई इस तस्वीर में शबाना आजमी ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है।  उनके सिर के बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रही हैं। शबाना आजमी के बगल में धर्मेंद्र हैं, जिन्होंने नेवी ब्लू जैकेट पहन रखी है और गले में मुफलर डाल रखा है। वहीं, मनीष मल्होत्रा ने हरे और लाल रंग की जैकेट पहन रखी है। इस तस्वीर को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, आज सभी पसंदीदा लोगों के साथ सेल्फी टाइम है।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करण जौहर ने किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। 
विज्ञापन

 

तीनों की इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने मनीष मल्होत्रा को लिखा कि आप भाग्यशाली हैं जो आपको इन लीजेंड के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर इस तस्वीर को पसंद किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें