फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' के सेट पर क्यों धर्मेंद्र ने छुपाए थे अमिताभ बच्चन के जूते, हंसी-मजाक के माहौल के साथ करते थे शूटिंग

Mon, 24 Nov 2025 02:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Passes Away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। आज 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लेकिन धर्मेंद्र के सेट के कुछ अनसुने किस्से ऐसे हैं, जो उनके फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं रहे। प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और राजनेता के अलावा उनकी दमदार पर्सनैलिटी और एक्शन हीरो की भूमिकाएं हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी। धर्मेंद्र के ये किस्से बताते हैं कि वह न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि सेट पर भी सबके चहेते थे। उनकी मेहनत, हंसी-मजाक और सादगी हमेशा लोगों के दिलों में बसी रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : X
शोले की शूटिंग में मस्ती
फिल्म 'शोले' के सेट पर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। एक बार शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने मजाक में अमिताभ के जूते छिपा दिए, जिससे सेट पर हंसी का माहौल बन गया। दोनों की यह केमिस्ट्री फिल्म में भी दिखाई दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : X
पहलवानी का जलवा
धर्मेंद्र अपनी फिटनेस और ताकत के लिए मशहूर थे। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में उन्हें भारी पत्थर उठाना था। असल में वह पत्थर इतना भारी था कि क्रू ने नकली पत्थर लाने की सलाह दी, लेकिन धर्मेंद्र ने असली पत्थर उठाकर सीन पूरा किया, जिससे सब हैरान रह गए।

4 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : X
मेहनत से नहीं घबराते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनलिज्म के लिए जाने जाते थे। फिल्म 'धरम वीर' की शूटिंग के दौरान एक बार बारिश की वजह से सेट बंद करना पड़ा। लेकिन धर्मेंद्र ने बारिश में ही सीन शूट करने की जिद की और पूरी टीम के साथ रात भर काम किया, ताकि शेड्यूल पूरा हो सके।
 
विज्ञापन

5 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : X
बड़े दिलवाले थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का दिल बहुत बड़ा था। एक बार गांव में शूटिंग के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को सेट पर खाना खिलाया। इतना ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र ने वहां के लोगों के साथ समय भी बिताया। उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : X
हंसी-मजाक का माहौल
धर्मेंद्र सेट पर मूड हल्का करने के लिए अक्सर चुटकुले सुनाया करते थे। एक बार 'यमला पगला दीवाना' की शूटिंग में उन्होंने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ इतने मजेदार किस्से साझा किए कि क्रू हंसते-हंसते लोटपोट हो गई थी।    

यह भी पढ़ें: 'आज स्वर्ग भी धन्य हो...', बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें