घर पर चलेगा धर्मेंद्र का उपचार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कराने के बाद उनके इलाज के लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। अमर उजाला से बात करते हुए सूत्र ने बताया कि धर्मेंद्र की देखभाल के लिए घर पर चार नर्स और एक डॉक्टर हर वक्त मौजदू हैं। परिवार की तरफ से उनकी सेहत में लगातार सुधार बताया जा रहा था। इसी बीच अमर उजाला ने धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर से एक्सक्लूसिव बात की है। डॉ. प्रतीत समदानी ने एक्टर की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया है- 'धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज घर पर ही जारी रहेगा। वहीं अस्पताल की ओर से भी इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
Dharmendra: परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं धर्मेंद्र, घर पर बनाया गया ICU; चार नर्स और डॉक्टर करेंगे देखभाल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : एक्स@priyankachopra
राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान?
इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। 15 नवंबर को फिल्म का एक बड़ा इवेंट होना है। इस बीच अभिनेत्री ने एक्स पर अपने फैंस के साथ बातचीत का एक सेशन चलाया। इस दौरान देसी गर्ल ने फैंस के सवालों के कुछ मजेदार जवाब भी दिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राजामौली ने किया प्रियंका को परेशान? एक्ट्रेस ने दिए फैंस के सवालों के जवाब, बताया पति को सिखाई कितनी हिंदी