फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: धर्मेंद्र का डांस सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए किस बात पर खुश हैं लीजेंड अभिनेता

Wed, 09 Apr 2025 10:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धर्मेंद्र आज भी अपने मस्तमौला अंदाज के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं। हाल ही में इस लीजेंड अभिनेता का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानिए, क्यों डांस करते दिखे धर्मेंद्र और क्या है उनकी खुशी की असल वजह?
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम@aapkadharam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मेंद्र की उम्र की बात की जाए तो वह 89 साल है। इस उम्र में भी वह शारीरिक तौर पर स्वस्थ नजर आते हैं। अब तक फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड से जुड़े इवेंट्स में भी धर्मेंद्र को शामिल होते हुए देखा जाता है। वह फैंस को खुश करने का मौका बिल्कुल नहीं चूकते हैं। हाल ही में एक फिल्म से जुड़े इवेंट में धर्मेंद्र दिखे, जहां वह खुशी से झूमते नजर आए, डांस करते दिखे। 

विज्ञापन


ये है धर्मेंद्र की खुशी की असल वजह 
सोशल मीडिया पर अभिनेता धर्मेंद्र का जो डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, वह फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन के दौरान का है। इस एक्शन फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसी फिल्म के एक इवेंट में धर्मेंद्र भी शामिल हुए। जब इवेंट पर ढोल बजे तो वह भी डांस करने लगे। हाथ उठाकर डांस करने की कोशिश करते दिखे। इस मौके पर धर्मेंद्र काफी खुश नजर आए।
 

ये खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सेंसर बोर्ड ने चला दी सनी देओल की ‘जाट’ पर कैंची, जानिए कितने लगाए कट्स, क्या-क्या होंगे बदलाव 

'जाट' में होगा जबरदस्त एक्शन 

विज्ञापन

सनी देओल की फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी अपने एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं, जो विलेन के रोल में नजर आएंगे। ‘जाट’ में अभिनेता विनीत कुमार सिंह भी  एक अलग किरदार में दिखेंगे, वह फिल्म ‘छावा’ से चर्चा में आए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaat: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल ने किया खुलासा, बताया- आलोचना होने पर क्या करते हैं एक्टर 

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म
अगर लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। फिल्म 'इक्कीस' एक यंग आर्मी ऑफिसर की कहानी है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाएंगे। 


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें