फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhijeet Bhattacharya: ‘सनी लियोनी को क्यों लेकर आए महेश भट्ट ?’, तीनों खान पर अभिजीत ने लगाया बड़ा आरोप

Wed, 09 Apr 2025 07:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड फिल्मों में यादगार गाने गाए हैं। सिंगिंग से इतर भी वह अपने बयानों के कारण अकसर चर्चा में आ जाते हैं। हालिया इंटरव्यू में भी अभिजीत भट्टाचार्य ने मुखर होकर कई बातें कहीं। महेश भट्ट को लेकर भी फिर से बयानबाजी की।
विज्ञापन
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में खान एक्टर्स, पाकिस्तानी कलाकारों और महेश भट्ट को लेकर काफी कुछ कहा। एएनआई को दिए गए हालिया इंटरव्यू में वह बॉलीवुड पर गुस्सा होते हुए नजर आए। जानिए, क्यों है अभिजीत भट्टाचार्य को इतनी नाराजगी? 

विज्ञापन


क्यों दिया ऐसे लोगों को मौका 
इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य सबसे ज्यादा नाराज महेश भट्ट पर दिखे। वह बताते हैं जब उनका समय बॉलीवुड में आया तो उन्होंने कैसे कैसे लोगों को मौके दिए। अभिजीत कहते हैं, ‘आपको पता है ना उन्होंने सनी लियोनी को मौका दिया। इसकी क्या जरूरत थी।’ साथ ही उन्होंने महेश भट्ट द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों, सिंगर्स को मौका देने पर भी नाराजगी जताई। वह कहते हैं कि हमें उनकी पब्लिसिटी करने की जरूरत नहीं है, उनका नाम भी हमें नहीं लेना चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Udit Narayan Controversy: उदित नारायण के बचाव में उतरे अभिजीत, बोले- मुझे तो फैन ने स्टेज पर ही..

खान एक्टर्स पर भी बोले 
आगे इंटरव्यू में अभिजीत कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में गैंग बन गया है। खान एक्टर्स के फैन उन्हें आंख, कान और मुंह बंद करके फॉलो करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग, देश से लेकर दुनिया भर में है। लेकिन यही लोग पाकिस्तानी कलाकारों को मौके देते हैं।’ इस बात से अभिजीत को समस्या है।  

ये खबर भी पढ़ें:Abhijeet Bhattacharya: 'मेरे बच्चे कभी भी उनके कॉन्सर्ट की टिकट नहीं खरीदेंगे', अभिजीत का दिलजीत-करण पर तंज

अनु मलिक का पक्ष लिया 

विज्ञापन

अभिजीत भट्टाचार्य ने अनु मलिक का साथ भी अपने हालिया इंटरव्यू में दिया है। वह कहते हैं, ‘अनु मलिक बहुत ही टैलेंटेड हैं। लेकिन वह प्रोड्यूसर के कहने पर कोई गाना बनाते हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। मैंने भी ऐसे गाने गाए हैं, जो किसी विदेशी गाने का रीमेक थे। बाद में इस बात का मुझे पता चला।’ दरअसल, अनु मलिक पर अकसर आरोप लगते हैं कि वह विदेशी गानों की धुन कॉपी करते हैं। 

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें