फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: एक्टर नहीं, मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे धनुष...फिर इस वजह से बदला मन

Wed, 15 Dec 2021 08:32 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के सुपरस्टार धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तुरी राजा है। वह फिल्म निर्माता परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम कस्तुरी राजा है और माता विजयलक्ष्मी हैं। धनुष के पिता फिल्म निर्माता हैं। उनके भाई सेल्वराघवन भी फिल्म निर्माता हैं।
विज्ञापन
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तुरी राजा है। वह फिल्म निर्माता परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम कस्तुरी राजा है और माता विजयलक्ष्मी हैं। धनुष के पिता फिल्म निर्माता हैं। उनके भाई सेल्वराघवन भी फिल्म निर्माता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनुष फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहते थे, बल्कि उनका सपना तो कुछ और ही था। पर उन्होंने अपने पिता की वजह से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस वक्त धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन


मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे धनुष
एक्टर धनुष मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे। पर उनके पिता ने फिल्मों में अभिनय के प्रति जोर दिया और धनुष मरीन इंजीनियर की जगह एक्टर बन गये। धनुष एक्टर होने के साथ ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद भी हैं। उनकी शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई है। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं। धनुष ने हिंदी फिल्म रांझणा में भी काम किया था जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तुलुवडो इल्लमई से की थी। इस फिल्म को धनुष के पिता ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में ही धनुष ने पहली बार कैमरे का सामना किया था। इसके बाद उन्होंने अडुकलम फिल्म में अभिनय किया और इस फिल्म से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। लेकिन धनुष जब 16-17 साल की उम्र के थे उस वक्त वह मरीन इंजीनियर बनना चाहते थे। कभी-कभी शेफ बनने का भी ख्याल उनके मन में आता था। लेकिन पिता ने मरीन इंजीनियर बनने का ख्वाब देख रहे बेटे को एक्टर बना दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें