बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ऑडी ए8एल लग्जरी सेडान खरीदी है। ऑडी का यह एडिशन पिछले साल इंडियन मार्केट में उतारा गया था। इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 1.56 करोड़ रुपये है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने ऑडी ए8एल लग्जरी सेडान खरीदी है। ऑडी का यह एडिशन पिछले साल इंडियन मार्केट में उतारा गया था। इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 1.56 करोड़ रुपये है। इस बात की जानकारी ऑडी इंडिया ने दी है। ऑडी इंडिया की तरफ से बुधवार को यह खबर ट्विटर द्वारा साझा की गई है। ऑडी इंडिया ने लिखा, प्रगति और रचनात्मकता साथ-साथ चलती है। हमें कियारा आडवाणी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले कियारा आडवाणी अपनी फिल्म शेरशाह की वजह से चर्चाओं में थीं। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इससे पहले वह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह', और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में भूल भूलैया 2, गोविंदा मेरा नाम, जुग जुग जियो और RC15 है। यह कियारा की तीसरी सबसे महंगी कार है। उनके पास पहले से ही मर्सडीज बेंज ई-क्लास, बीएमडब्ल्यू 530 डी और बीएमडब्ल्यू एक्स 5 लग्जरी कारें हैं।