फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हुई इस साउथ स्टार की एंट्री! राम चरण को किया रिप्लेस; कब शुरू होगी शूटिंग

Wed, 29 Apr 2026 11:22 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Leela Bhansali Next Movie: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए राम चरण की जगह अब कौन अभिनेता निभाएगा प्रमुख भूमिका…
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली की अगली पौराणिक जंगल ड्रामा में साउथ स्टार राम चरण प्रमुख भूमिका में नजर आ सकते हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में राम चरण नहीं बल्कि, कोई और साउथ स्टार प्रमुख भूमिका में नजर आएगा।

विज्ञापन

धनुष - फोटो : X

धनुष ने किया राम चरण को रिप्लेस
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के आगामी जंगल पर आधारित भव्य फिल्म में राम चरण नहीं बल्कि धनुष प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। ये संजय लीला भंसाली का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। अब धनुष को इसके लिए फाइनल कर लिया गया है।

इसका निर्माण संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा, जबकि तमिल फिल्म निर्माता पी.एस. मिथ्रन इसका निर्देशन करेंगे। मिथ्रन इरुम्बु थिरई, हीरो और सरदार जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। खास बात यह है कि वो धनुष के साथ पहली बार काम करेंगे।

स्क्रिप्ट में कई बार किए गए बदलाव
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि पी.एस. मिथ्रन ‘राउडी राठौर 2’ पर काम कर रहे थे, लेकिन चूंकि यह प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो सका, इसलिए उन्होंने कई अन्य विकल्पों पर विचार करना शुरू किया। तभी इस फिल्म की कहानी सामने आई। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कहानी को अंतिम रूप देने में कई बार बदलाव और सुधार करने पड़े, जो कुछ महीने पहले ही हुआ था। इसी दौरान उन्होंने मुख्य अभिनेता की तलाश शुरू की। राम चरण से बातचीत चल रही थी, लेकिन बात नहीं बनी, इसलिए धनुष को चुना गया। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

धनुष - फोटो : एक्स

धनुष की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष के खाते में कई फिल्में हैं। वह फिलहाल राजकुमार पेरियासामी की 'डी55' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी अगली फिल्म मारी सेल्वराज की होगी। फिर पचैमुथु तमिलरसन के अगले प्रोजेक्ट और 'वाडा चेन्नई 2' आएगी। उनके खाते में ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक भी है। इस बीच उनकी अगली फिल्म विग्नेश राजा की 'कारा' है, जो इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

वहीं संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 2027 में गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर रिलीज होने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें