फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: तमिल फैंस पर छाया 'तेरे इश्क में' का खुमार, थिएटर से सामने आया यह वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 01 Oct 2025 09:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Kriti Sanon Film: कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर आज रिलीज हो चुका है। दर्शकों को फिल्म का टीजर बेहद पसंद आया, लेकिन तमिलनाडु में धनुष के फैंस फिल्म के टीजर को देखकर दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन
'तेरे इश्क में' - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक और इमोशनल लव स्टोरी 'तेरे इश्क में' का टीजर आज रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद धनुष के तमिल फैंस दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और धनुष की जोड़ी साथ नजर आएगी। फिल्म के टीजर में धनुष एक आशिक के किरदार में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धनुष के फैंस टीजर को देखकर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल
फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर आज हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हुआ। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को लेकर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। जिनमें से एक वीडियो में धनुष के तमिल फैंस टीजर को देखकर खुशी से चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं और फिल्म को अभी से ब्लाकबस्टर बता रहे हैं। 'तेरे इश्क में' के टीजर ने प्रशंसकों को उन्माद में भेज दिया है। खासतौर पर तमिलनाडु में, दर्शक धनुष-कृति सेनन की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं, इसे पहले से ही वह एक ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

तेरे इश्क में
फिल्म 'तेरे इश्क में' एक इमोशनल लव स्टोरी है। 'तेरे इश्क' की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने मिलकर लिखी है। इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है। 'तेरे इश्क में' को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Maha Navmi: आलिया और ऋतिक ने किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल ने पैपराजी के सामने उड़ाया अजय का मजाक
विज्ञापन

धनुष और कृति का वर्कफ्रंट
धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अरुण विजय खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं कृति सेनन इन दिनों 'कॉकटेल 2' की शूटिंग के लिए इटली में हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं।

यह भी पढ़ें: Mass Jathara: इस दिन रिलीज होगी रवि तेजा की 'मास जथारा', मेकर्स ने शेयर किया धमाकेदार पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें