फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK-Kantara Chapter 1: 'कांतारा 1' के साथ 'सनी संस्कारी' के क्लैश पर बोले शशांक खैतान, कहा- 'हमें मालूम था'

Wed, 01 Oct 2025 07:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSKTK And Kantara 1 Box Office Clash: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कल 02 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन 'कांतारा चैप्टर 1' भी दस्तक दे रही है। इस पर फिल्म 'SSKTK' के निर्देशक शशांक खैतान ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
SSKTK-Kantara Chapter 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' कल 02 अक्तूबर को दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। 'कांतारा 1' को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज है। इस फिल्म के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान ने अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

शशांक खैतान - फोटो : सोशल मीडिया
बोले- 'दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं'
निर्देशक शशांक खैतान ने हाल ही में द फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' के क्लैश और रिलीज डेट में बदलाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है कि यह इतना आसान नहीं था। जब हमने फिल्म बनाने का फैसला किया, तब हमें अच्छी तरह पता था कि 'कांतारा 1' आ रही है'। शशांक खैतान ने आगे कहा, 'दोनों फिल्में अपनी शैली में बहुत अलग हैं और एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं'। 

शशांक खैतान ने इस बात पर जताया भरोसा
शशांक खैतान का मानना है कि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग है। निर्देशक ने 'कांतारा' सहित सभी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दीं। देते हैं। शशांक खैतान ने इस बात पर भी भरोसा जताया कि लोग दोनों फिल्में देखने के लिए उत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि संभवतः दर्शक एक फिल्म पहले देखें और दूसरी बाद में। उन्होंने यह भी बताया कि वे दशहरा जैसे बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज करने को लेकर खुश हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यह एक मजबूत पारिवारिक फिल्म है। उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित होंगे।
विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारे हैं। इनके अलावा मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, अभिनव शर्मा भी अहम किरदार अदा करेंगे। वहीं, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। उनके अलावा गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें