धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर को जहां दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, लेखक वेला राममूर्ति ने फिल्म के मेकर्स पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने वेला राममूर्ति के उपन्यास की कहानी चुराई है।
साउथ सुपर स्टार धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को इस फिल्म में धनुष का किरदार बेहद पसंद आ रहा है। निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने धनुष से बेहतरीन काम लिया है। ब्रिटिश काल में घटी एक काल्पनिक कहानी को अरुण मथेश्वरन ने अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने कैप्टन मिलर को सफल फिल्म भी घोषित कर दिया है, लेकिन अब धनुष की इस फिल्म से एक कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ गई है।
विज्ञापन
जानें क्या है कॉन्ट्रोवर्सी?
धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर को जहां दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, लेखक वेला राममूर्ति ने फिल्म के मेकर्स पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने वेला राममूर्ति के उपन्यास की कहानी चुराई है। मीडिया से बात करते हुए वेला ने कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि फिल्म के निर्देशक ने इस तरह से मेरे उपन्यास की कहानी को चुरा कर फिल्म बनाई हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ईमानदारी नहीं हैं।'
वेला राममूर्ति ने की इंसाफ की मांग
लेखक वेला राममूर्ति कैप्टन मिलर के निर्माता-निर्देशक से बेहद आहत हैं। राममूर्ति ने कहा, 'यूं किसी की बौद्धिक संपदा को चुरा लेना कहां का न्याय है। मैं तमिल सिनेमा निर्देशक यूनियन से शिकायत करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे न्याय मिलेगा।'
कैप्टन मिलर फिल्म में अभिनेता धनुष एक अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पूरी फिल्म में बेहद शानदार एक्टिंग की है और उनका हर अंदाज दर्शकों काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने ब्रिटिश काल में घटी एक काल्पनिक कहानी को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है। लोगों को यह पीरियड ड्रामा फिल्म काफी पसंद आ रही है।