हालांकि इन सब की शुरुआत लेखक तस्लीमा नसरीन के द्वारा राखी सावंत के इस्लाम में धर्मांतरण पर टिप्पणी करने की वजह से हुई। जिस पर देवोलीना भट्टाचार्जी राखी सावंत के समर्थन में खड़ी हो गईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए करते हुए कहा कि राखी ने अपनी पसंद से धर्म परिवर्तन किया और यह उनके मामले में पूरी तरह से अलग था।
तो वहीं एक ट्रोल ने देवोलीना से पोस्ट शेयर कर कहा, 'वह ऐसा करेगा, वह आपको वह सब कुछ महसूस कराएगा जो आपको इस्लाम स्वीकार करने और मूर्ति पूजा से नफरत करने के लिए प्रेरित कर सकता है, जैसे दीपिका कक्कड़ इब्राहिम'। जिसके बाद देवोलीना और ट्रोल के बीच ट्विटर पर जमकर बहस शुरू हो गई।
ट्रोल के इस ट्वीट पर देवोलीना ने करारा जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपके लिए भी यही कह सकती हूं कि आप अपनी महिला को दबा सकते हैं और उससे ऐसे काम करवा सकते हैं जो उसे पसंद न हो या फिर वह उससे सहमत न हों। किसी को धर्म के आधार पर आंकने से पहले खुद का आकलन कर लें। सभी धर्मों में लाखों महिलाएं हैं जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है। उनकी मदद करें'।
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने साल 2018 में एक होने का फैसला लिया था। दीपिका की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदहा में हुई थी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शरीक हुए थे। हालांकि, शादी से पहले दीपिका ने शोएब के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। इसके बाद दीपिका का नया नाम फैजा रखा गया था। लेकिन शुरुआत में दीपिका ने अपने नए नाम को छिपाकर रखा था। लेकिन शादी के बाद जब दीपिका के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई तो काफी बवाल हुआ।
यह भी पढ़ें: इस दिन रिलीज होगा 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया एलान