फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'सलमान के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित', भाईजान की सिक्योरिटी पर बोले देवेंद्र फडणवीस

Tue, 02 May 2023 05:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सलमान खान की सुरक्षा सर्वोच्च स्तर की है। मुंबई या भारत में कहीं भी उन्हें घूमने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
सलमान खान, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान पिछले कुछ समय से अपने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत के लिए चर्चा में हैं। सलमान खान ने इस दौरान कहा था कि दुबई पूरी तरह से सुरक्षित है, भारत में समस्या है। अभिनेता के इस बयान के बाद नेता और उनके कोस्टार के भी इसपर रिएक्शन सामने आने लगे हैं। हाल ही में कंगना रणौत ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर बात रखी है।
विज्ञापन

सलमान को भारत में समस्या
दरअसल पिछले दिनों में लगातार सलमान को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। इसी को लेकर सलमान खान से सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उनको धमकियों का कोई डर नहीं है और वह यूएई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। सलमान ने आगे कहा कि भारत में समस्या है।

इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: विवाद के बीच 'द केरल स्टोरी' में बड़ा बदलाव, 32000 की जगह इतनी की गई महिलाओं की संख्या
 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने क्या कहा
इसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, 'सलमान खान की सुरक्षा सर्वोच्च स्तर की है। मुंबई या भारत में कहीं भी उन्हें घूमने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि मुंबई से सुरक्षित जगह कोई नहीं है।' बता दें बता दें कि मुंबई पुलिस ने सलमान खान को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है, जिसके तहत सलमान खान हर वक्त 11 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में चलते हैं। इन सुरक्षाकर्मियों में से हर वक्त उनके साथ 2 कमांडो और 2 सीनियर पुलिस ऑफिसर होते हैं।
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द यशराज की फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान और शाहरुख एक दूसरे के विपरीत रहेंगे। वहीं इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। सलमान और शाहरुख जल्द इस सीक्वेंस को शूट करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें