फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और सलमान खान को पर्दे पर साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ऐसा ही खुशी उन्हें फिल्म 'टाइगर 3' देखने के दौरान मिलेगी, क्योंकि सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है। इस फिल्म के लिए दर्शकों की बेकरारी की यह भी एक वजह है। जल्द ही उनका इंतजार पूरा होने वाला है। वह घड़ी आ गई है जब, शाहरुख खान और सलमान कैमियो सीक्वेंस शूट करेंगे।