बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक पुरानी चोट के लिए ट्राइसेप सर्जरी करवाई है। सैफ के डिस्चार्ज होने और घर लौटने तक हर मिनट उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर को उनके साथ देखा गया था। दोनों स्टार्स अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। हाल में एक बातचीत के दौरान, सैफ अली खान ने करीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है।
करीना को डेट करने में रानी ने की थी मदद
सैफ अली खान ने बताया कि करीना कपूर खान के साथ उनके रिश्ते को आगे बढ़ाने में उनकी सह-कलाकार रानी मुखर्जी ने मदद की थी। अभिनेता ने बताया, 'रानी ने करीना को डेट करने में मेरी मदद की थी। रानी वास्तव में बहुत अच्छी हैं। समय के साथ मेरी और उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई है।' अभिनेता ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुझे सुझाव दिया था कि आप दोनों एक दूसरे को समझे हुए सभी काम में उनका सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: Manjot Singh: 'फुकरे' की सफलता ने मनजोत के करियर की बदली दिशा, बोले- 'लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पर शिफ्ट हो गई'
रानी ने सैफ को दी थी यह सलाह
अभिनेता ने कहा, 'रानी ने मेरी मदद की और कहा कि आइए बिना रुके शूटिंग करें, इसे खत्म करें, और एक दिन की भी छुट्टी न लें।' उन्होंने आगे बताया, 'रानी ने मुझसे कहा था कि आप करीना के साथ बाहर जा रहे हैं। आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे को समझें और घर से लेकर बाहर के काम में एक-दूसरे का सहयोग करें।' सैफ ने कहा, 'मैंने उनकी बातों का सार समझ लिया था और आज भी मैं उनकी सलाह पर अमल कर रहा हूं। मैं और करीना आज भी ऐसे ही काम करते हैं, जब मैं काम करता हूं, तो वे बच्चों की देखभाल करती हैं। उसी तरह जब वे काम करती हैं, तो मैं बच्चों के साथ समय बिताता हूं।'
सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट कि बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार 'आदिपुरुष' में नजर आये थे। इस फिल्म में अभिनेता ने रावण का किरदार निभाया था। इन दिनों सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा: पार्ट एक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ फिल्म 'देवरा' में वे भहीरा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। यह फिल्म पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज, दमदार किरदार में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ