दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है। बाप-बेटी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को समीक्षक और दर्शक दोनों ही हाथों-हाथ लिया है।
लोग अभी भी फिल्म को देखने जा रहे हैं। फिल्म की सफलता को लेकर मुंबई में एक सक्सेक्स पार्टी भी आयोजित की गई। जिसमें दीपिका ने फिल्म को लेकर एक नई बात बताई।
दीपिका का कहना था कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छू गई है। वह न सिर्फ इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं बल्कि उनकी भावनाएं भी फिल्म के कलाकारों के साथ जुड़ गई।
दीपिका ने बताया फिल्म रिलीज के बाद कई लोगों ने उनको गोद लेने की इच्छा जताई है।
गौरतलब है कि फिल्म में दीपिका ने पीकू नाम की एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया है जो अपने पिता को बेहद प्यार करती है और उनकी पूरे दिल से सेवा करती है।
दीपिका की इस अच्छी बेटी की इमेज दर्शकों पर जादू सा कर गई है इसलिए ही तो उनको असली पीकू जैसा जान गोद लेने की इच्छा लोगों में दिखाई दे रही है।