अभिनेत्री शेफाली शाह ने 'दिल्ली क्राइम' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार बखूबी अदा किया। दूसरे सीजन में वह और ज्यादा मजबूत नजर आईं। अपने इस किरदार के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 का नामांकन भी मिला है। शेफाली को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में, शेफाली शाह खुलासा किया कि इस साल उन्हें कोई भूमिका नहीं मिली है, जिसका वह इंतजार कर रही थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।