फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Shah: 'मेरा करियर काम से ज्यादा इंतजार करने पर केंद्रित रहा है', शेफाली शाह का छलका दर्द

Wed, 04 Oct 2023 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, शेफाली शाह खुलासा किया कि इस साल उन्हें कोई भूमिका नहीं मिली है, जिसका वह इंतजार कर रही थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
शेफाली शाह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शेफाली शाह ने 'दिल्ली क्राइम' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार बखूबी अदा किया। दूसरे सीजन में वह और ज्यादा मजबूत नजर आईं। अपने इस किरदार के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 का नामांकन भी मिला है। शेफाली को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में, शेफाली शाह खुलासा किया कि इस साल उन्हें कोई भूमिका नहीं मिली है, जिसका वह इंतजार कर रही थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

शेफाली शाह ने एमी नामांकन पर जताई खुशी
शेफाली शाह का कहना है कि वर्तिका के किरदार के प्रति उनमें जुनून है। उसे लेकर वह पजेसिव हैं और सचमुच मानती है कि ऐसा किरदार जीवन में सिर्फ एक बार ही अदा करने का मौका मिलता है। उनका कहना है कि इस रोल ने उन्हें खूब तारीफें दिलाईं और दर्शकों, पुलिस अधिकारियों और आईपीएस की तैयारी करने वालों के बीच उनकी एक अलग पहचान बनाई। यह किरदार उनके लिए सबसे खास रहा है क्योंकि इस भूमिका को उन्होंने काफी एंजॉय भी किया था।

Vishal Bhardwaj: खुफिया के गाने दिल दुश्मन का यूट्यूब पर धमाल, विशाल ने बताया दो संस्करण के पीछे का राज

अभिनेत्री का करियर को लेकर छलका दर्द
अपने करियर को लेकर खुलासा करते हुए शेफाली ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा करियर सच में काम करने से ज्यादा इंतजार करने पर केंद्रित रहा है। मैंने कुछ समय के लिए टीवी पर काम किया फिर मैंने सत्या और मानसून वेडिंग की। उसके बाद मेरे बच्चे हुए और मैं घर पर रहना चाहता थी। बाद जब वे बड़े हुए तो मैं काम कर सकती थी, लेकिन मुझे उस तरह का काम नहीं मिल रहा था जो मैं करना चाहती थी।'

Vishal Bhardwaj: खुफिया के गाने दिल दुश्मन का यूट्यूब पर धमाल, विशाल ने बताया दो संस्करण के पीछे का राज
विज्ञापन

दोस्त ने नामांकन की दी थी जानकारी
अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि एक दोस्त था ने उन्हें सूचित किया कि वह एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित हुई हैं। शेफाली ने बताया कि वह एक शो देख रही थीं, तभी अचानक उनका फोन बजा और उन्हें उनके नॉमिनेशन के बारे में बताया गया। शेफाली की पहली प्रतिक्रिया थी 'क्या आप सीरियस हैं?' इसके बाद उन्होंने कई लोगों के मैसेज कर के इस उपलब्धि के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें