इसके अलावा उन्होंने पिछले साल तीन अन्य एकल रिलीज किए थे, जिनमें 'बिफोर इट गोज', 'स्टिल' और 'मिस्टर मोबाइल मैन- लाइव' शामिल हैं। शील सागर का गाना 'मिस्टर मोबाइल मैन-लाइव' गुरुग्राम के द पियानो मैन जैज क्लब में रिकॉर्ड किया गया और लाइव फिल्माया गया था। सागर ने कई संगीत पुरस्कार भी जीते थे।
गर के निधन से हर कोई स्तब्ध है और सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘संगीतकारों के साथ यह क्या हो रहा है? पहले सिद्धू, फिर केके और अब शील। शील डीयू म्यूजिक सर्किट के एक अद्भुत गायक-गीतकार थे। उनके ओरिजिनल गाने बहुत अच्छे थे, RIP।’
वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था, लेकिन मैं एक बार उनके शो में शामिल हुआ था और इसलिए मैं उनके साथ जुड़ने में सक्षम था और जिस दौर से वह एक कलाकार के रूप में गुजर रहे थे, मुझे वास्तव में उनके संगीत बनाने के तरीके से प्यार था, हमने एक रत्न खो दिया। कृपया हर कलाकार को भी स्वतंत्र समर्थन देना शुरू करें।’