फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन के शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, भेजा 100 करोड़ का नोटिस

Mon, 31 Jul 2017 12:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
कमल हासन
विज्ञापन
पुथिया तामिजहगम पार्टी के लीडर ने कमल हासन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानी का मुकदमा किया है। कमल हासन इन दिनो टीवी शो 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे हैं। इसी शो में शिरकत करने वाले एक अभिनेता पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां के जरिए बस्तियों और झोपड़ियों में रहने वालों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


पार्टी के संस्थापक के कृष्णासामी ने कहा कि नोटिस भेजने के बाद सात दिन के भीतर अगर माफी नहीं मांगी गई तो वह 100 करोड़ रुपए बतौर क्षतिपूर्त भुगतान लेने के लिए उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। 

उन्होंने बताया कि कमल हासन के अलावा गायत्री रघुराम, एंडेमोल शाइन इंडिया मुंबई के सीईओ एवं प्रबंधक निदेशक दीपक धार और चेन्नई, स्टार विजय टीवी के महानिदेशक अजय विद्या सागर को भी नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसके आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि टिप्पणियों से बस्तियों तथा झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं क्योंकि इससे उनकी एक खराब छवि पेश की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें