प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से कई बॉलीवुड दिग्गज जुड़े, फिल्में भी बनाई गई, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा अनोखा सामने आया जिसे जानकर पीएम मोदी के चेहरे पर भी हंसी आ गई। अपने स्वच्छ भारत मिशन को पीएम मोदी अपने किसी भाषण में शामिल करना करना नहीं भूलते ऐसे में इस अनोखी पहल के बारे में जानकर खुद नरेन्द्र मोदी ने इसे ट्वीट किया।
दरअसल मामला है नैनीताल का यहां 1975 में आई अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दीवार' का एक पोस्टर नैनीताल नगर निगम ने लगवाया है जिसके जरिये लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े- सलमान के घर के सामने टॉयलेट कर जाते हैं लोग, गुस्से में उठाया यह कदम
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस पोस्टर में दिखाया गया है फिल्म में भाईयों की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन (विजय) और शशी कपूर (रवि) अपनी मां को अपने पास रखने के लिए बहस कर रहें हैं। रवि एक ईमानदार आदमी है वही विजय अपराधी है। फिल्म में मां की भूमिका में निरुपमा रॉय हमेशा शशि कपूर की तरफदारी करती हैं लेकिन इस पोस्टर में दिखाया गया है कि निरुपमा रॉय किसी का साथ ना देकर कहती है "नहीं जो पहले शौचालय बनाएगा में उसके साथ रहूंगी।"
इस पोस्टर की क्रीएटिविटी को पीएम मोदी ने भी सराहा है। पीएम ने इस पोस्टर के फोटो को ट्वीट भी किया है।
Haha! Borrows from cinema to make a point on cleanliness. Innovative. https://t.co/PQpX8LHo7l— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2017
इसे भी पढ़े- फिल्म प्रमोशन के लिए टॉयलेट की खुदाई करते दिखे अक्षय कुमार