दीपिका पादुकोण्ा और रणवीर सिंह के बीच हुए अंतरंग पल कैमरे में कैद हुए। रणवीर वह तस्वीरें चाहते हैं।
एक सच्चे आशिक की यही पहचान होती है कि वह जमाने से नहीं डरता और प्यार के लिए सबसे पंगे लेता है। इन दिनों रणवीर सिंह भी कुछ ऐसे ही काम कर रहे हैं।
दो दिन पहले धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी आहना की शादी में रणवीर के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टॉयलेट तक चले जाने की चौंकाने वाली बात सामने आई थी। अब नया खुलासा हुआ है।
सूत्रों की मानें तो रविवार को हुई शादी में देर रात जब रणवीर और दीपिका अपने पूरे रंग में थे तो इस हीरो की नजर एक फोटोग्राफर पर पड़ी। रणवीर ने देखा कि दीपिका के साथ उनकी अंतरंग तस्वीरें इस फोटेग्राफर के कैमरे में कैद हो चुकी हैं। यह देखते ही उन्हें फोटोग्राफर पर गुस्सा आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रणवीर ने दौड़ कर फोटोग्राफर को पकड़ा, उसका कैमरा छीना और उसमें मौजूद सारे फोटो डिलीट कर दिए। बताया जा रहा है कि रणवीर ने उस फोटोग्राफर से साथ धक्का-मुक्की भी की।
हालांकि रणवीर के प्रवक्ता ने इस बात का खंडन किया है कि रणवीर ने फोटोग्राफर से बदतमीजी की। प्रवक्ता के अनुसार यह एक प्राइवेट समारोह था और यह फोटोग्राफर डीजे के पीछे छुप कर रणवीर-दीपिका की तस्वीरें काफी देर से खींच रहा था।
कुछ समय तो रणवीर देखते रहे, फिर उसके पास गए और उससे कैमरा मांगा। जब रणवीर ने दीपिका के साथ अपनी फोटो देखी तो उस फोटोग्राफर से अनुरोध किया कि वे तस्वीरें डिलीट कर दें। फोटोग्राफर ने रणवीर की बात मान ली। कितना सीधा जमाना है।