फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, चर्चित फिल्म 'मस्तराम' की नायिका से

Thu, 06 Feb 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने नाम से चर्चित फिल्म मस्तराम फिल्म की नायिका तय हो गई है। मस्ताराम को तो आप जानते ही होंगे?
विज्ञापन


उत्तर भारत में छिप-छिपकर पढ़े जाने वाले सस्ते पोर्न साहित्य के लेखक मस्तराम की जिंदगी पर फिल्म बन रही है।

अखिलेश जायसवाल इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। अखिलेश अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का भी हिस्सा रहे हैं।

अब इस फिल्म की नायिका तय हो गई है। अभिनेता सिंकदर खेर की स्टेप बहन तारा अलीशा बेरी इस फिल्म में नायिका की भूमिका निभाएंगी।

तारा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस फिल्म में वह मस्तराम का चरित्र निभाने वाली की प्रेमिका के किरदार में हैं।

मालूम हो कि इस फिल्म में इस काल्पनिक लेखक की जीवन शैली और उसके लिखने के मनोविज्ञान पर एक बहस सी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें