ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि दीपिका पादुकोण को सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन फिल्म के डॉयरेक्टर पा रंजीत ने इन बातों को झूठ करार दिया है।
पा रंजीत ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया। एक ट्विटर यूजर ने जब उनसे सवाल किया कि क्या उनकी आने वाली फिल्म में रजनीकांत के ऑपोजिट दीपिका होंगी, उस पर उन्होंने कहा कि यह बात झूठ है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए राधिका आप्टे और विद्या बालन को भी अप्रोच किया गया है।
आपको बता दें कि दीपिका ने रजनीकांत के साथ फिल्म 'कोच्चादाइयां' में काम किया था। यह भारत की पहली फोटोरियल्सटिक मोशन कैप्चर फिल्म थी। इससे रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने डॉयरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था।