मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दो सौंवे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी होशियारी से दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'राम-लीला' का प्रमोशन करेंगी। वे अपने पिता के साथ इस मैच को देखने जाने वाली हैं।
उनके हीरो रणवीर सिंह भी साथ होंगे। दीपिका का कहना है कि वे इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनना चाहती हैं। आखिर उनका बैकग्राउंड खेल का है।
इस मैच के अगले दिन ही 'राम-लीला' रिलीज हो रही है, इसलिए दीपिका इस खास मौके का फायदा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी कर सकती हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस मैच के दौरान वे और उनके हीरो रणवीर एक विशेष ड्रेस पहने हुए होंगे। इस तरह वे दर्शकों का ध्यान सहजता से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे।
दीपिका ने अभी से कह दिया है कि वे 14 नवंबर के दिन फिल्म प्रमोशन के किसी इवेंट में भाग नहीं लेंगी।