फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चर्चित क्रिकेटर की प्रेमिका बनीं अनुष्का!

Wed, 13 Nov 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों एक चर्चित क्रिकेटर की प्रेमिका बनी हैं। यह इन दिनों का सबसे हॉट कपल माना जा रहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड में इन दिनों अनुष्का को लेकर चर्चा है कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इश्क लड़ा रही है। यह दोनों एक विज्ञापन में काम करने के लिए पहली बार साथ में आए थे।

लेकिन इस विज्ञापन के दौरान ही इनमें काफी नजदीकियां हो गई हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुंबई में गाड़ी में एक साथ घूमते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से प्रकाशित होने वाले एक अंग्रेजी टेबलॉयड के मुताबिक विराट और अनुष्का को एक रेंज रोवर गाड़ी में एक साथ देखा गया है। यह गाड़ी मुंबई आराम नगर से निकली थी और फिर एक जगह पर कुछ मिनट के लिए रूकी।

हालांकि इस घटना पर अभी किसी भी तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें