फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका, ओवरकोट में देख यूजर बोले- अरे दीदी इतनी ठंड भी नहीं

Fri, 10 Feb 2023 10:35 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका ब्लैक हाई नेक के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को पिंक और व्हाइट चेक ओवकोट के साथ कंप्लीट किया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम के साथ नजर आई हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां अपने लुक के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

विज्ञापन

दरअसल, दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका ब्लैक हाई नेक के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को पिंक और व्हाइट चेक ओवकोट के साथ कंप्लीट किया है, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर को उनका ओवरकोट पहनना समझ नहीं आ रहा है और इसी बात पर उन्हें आड़े हाथ ले लिया गया है।

Shiv Shastri Balboa: शिव शास्त्री बलबोआ टीम के साथ ऑटो में वर्सोवा बीच पहुंचे अनुपम खेर, सफाई कर किया प्रचार

दीपिका के लुक को लेकर यूजर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, इतनी ठंड तो नॉर्थ में भी नहीं पड़ रही है', तो दूसरे ने कहा, 'अरे दीदी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कोर्ट उतार दिया करो, इतनी ठंड नहीं है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'आलिया के कहने के बाद से ये अब ज्यादा ही स्माइल करने लगी हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'जब आपके पास बहुत सारा पैसा हो और आप समझ न पाओ कि क्या करना है तो गर्मी में ओवरकोट खरीद लो।'

Sidharth-Kiara: जब कियारा के लिए पजेसिव हो गए थे सिद्धार्थ, कपिल शर्मा को बना दिया था एक्ट्रेस का राखी भाई
विज्ञापन

बता दें कि दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में दीपिका ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं, जिसके पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास के साथ और 'सिंघम 3' में नजर आएंगी।

दुखद: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें