फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने कॉन्सर्ट से ठीक एक दिन पहले बीमार पड़ गई हैं। दरअसल उनके गले में इन्फेक्शन हो गया है जिसके चलते उन्हें गाना तो बहुत दूर बात करने में भी काफी परेशानी हो रही है।
आपको बता दें कि मुंबई में 6 मई को उनकी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का एक लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। इस शो में उन्हें अपनी फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मिलकर गाना गाना था लेकिन उस से एक दिन पहले ही उनके गले में भयानक इन्फेक्शन हो गया है।
परिणीति ने अपनी इस हालत के लिए 34 सेकेंड का एक वीडियो बनाकर भी पोस्ट किया है जिसमें वो अपने फैन्स से माफी मांगती नजर आ रही हैं। वीडिया में उन्होंने कहा है कि वो कॉन्सर्ट में जरूर मौजूद रहेंगी लेकिन अपने फैन्स के लिए गाना नहीं गा पाएंगी। आपको बता दें कि परिणीति ने अपनी इसी फिल्म में खुद की आवाज में एक गाना गाया है। उन्होंने ऐसा पहली बार किया है। उनकी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू'12 मई को रिलीज हो रही है।