फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और दीपिका बोल उठीं "मुझे तुम पर गर्व है रणवीर"

विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका के बीच की खबरें अप्स एंड डाउन्स वाली ही हैं। कभी दोनों के बीच की प्रेम-प्यार और शादी वाली खबरें आने लगती है तो कभी, मतभेदों की।
विज्ञापन


अब दीपिका ने रणवीर की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उन पर गर्व होने की बात कही है। मजे की बात यह भी है कि इससे पहले रणवीर भी दीपिका की तारीफों की काफी पुल बांध चुके हैं जब दीपिका की फिल्म पीकू रिलीज हुई थी।

लेकिन इस बार दीपिका ने रणवीर की तारीफ के साथ उन पर गर्व करने की बात भी कही है। आखिर क्या है ये माजरा।

Trending Videos
विज्ञापन

मुझे तुम पर गर्व है रणवीर

दीपू ने रणवीर की आगामी फिल्म 'दिल धड़कने दो' में उनके अभिनय ​की तारीफ की है।​ दीपिका (29) ने हाल ही में कई सितारों से सजी इस फिल्म को देखा और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।​
​
​​दीपिका ने ट्वीट किया​, "और तुम रणवीर यह भी कर सकते हो?? उम्दा​। तुम पर मुझे गर्व है और मैं पक्षपाती नहीं हो रही।​"
​
इसी तरह का एक ट्वीट रणवीर ने भी किया था जब उन्होंने हाल में आई दीपिका की फिल्म ​'​पीकू​'​ देखी थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे।​

दीपिका ने इससे पहले ट्वीट करके फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की तारीफ भी की थी। यह फिल्म पांच जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें