दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन का तमगा पा चुकी हैं। अपनी सुपरहिट फिल्मों के अलावा उनका रणबीर, कैटरीना और दीपिका प्रेम त्रिकोण के लिए भी काफी चर्चा मिली। अब जब रणबीर की कैटरीना से सगाई की खबरें आ रहीं हैं तब दीपिका ने पहली बार इस बारे में अपना मुंह खोला है।
दीपिका ने साफ कहा है कि रणबीर किससे डेट करते हैं और किससे शादी करते हैं ये खबर उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। उनका कहना है कि सबकी अपनी निजी जिंदगी है इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
दीपिका, कैटरीना और रणबीर कनेक्शन एक ऐसा हॉट टॉपिक बना हुआ है जिसमें तीनों ही सितारे कुछ न कुछ बोलना ही पड़ रहा है। एक की खबर आती है तो दूसरा अपने आप खबर बन जाता है।
ऐसे में अब जब ये चर्चा है कि रणबीर, कैटरीना को उनकी बर्थडे पर प्रपोज करेंगे और सगाई की घोषणा कर देंगे तब दीपिका इस सवाल से अछूती कैसे रह सकती हैं।
लेकिन दीपिका ने बड़े ही आत्मविश्वास से ये बोल कर स्पष्ट कर दिया है कि वो अब सुपरहिट हीरोइन हैं और रणबीर, कैट की खबरें अब उनको चिड़ा नहीं सकतीं। रणबीर अब उनके लिए कोई खास महत्व नहीं रखते।