कृति सैनन और सुशांत की आने वाली फिल्म 'राब्ता' कृति और सुशांत की केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच छाई हुई है, लेकिन 'राब्ता' एक और वजह से स्पेशल है वो है फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो। जी हां दीपिका जल्द ही इस फिल्म में कैमियो में नजर आने वाली है, जिसके लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
दीपिका इस फिल्म में एक स्पेशल गाने में नजर आएंगी। फिल्म को होमी अदाजानिया प्रोडयूस कर रहे हैं। दीपिका और होमी असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में होमी ने फिल्म के सेट से दीपिका का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
@deepikapadukone immersed in an ocean as my stomach sounds like a dying whale ... #beautifulgirl #bellylaughs #dontspeak #listen #tranquility #peaceout #graceunderpressure #happyspaces #comfortablesilence #throwbackthursdays #Budapest #Raabta #Raabtasong #everythingisconnected #filmshoot #producergiri #somethingcominupsoon @maddockfilms
A post shared by Homi Adajania (@homster) on Apr 25, 2017 at 7:24pm PDT
इस फोटो को देखकर फैंस को फिल्म देखने की बेसब्री और बढ़ जाएगी। आपके बता दें दीपिका होमी के साथ फिल्म 'कॉकटेल' में काम कर चुकी हैं। ये फिल्म हिट हुई थी।
इसे भी पढ़ें- जिम को बोरिंग मानते हैं सुशांत सिंह राजपूत, जानें किस तरह रखते हैं खुद को फिट