रणवीर सिंह का दावा है कि उनकी आगामी फिल्म राम-लीला में दीपिका पादुकोण और उनके बीच शूट हुआ किसिंग सीन बॉलीवुड का सबसे हॉटेस्ट सीन है। लेकिन यह चीप कतई नहीं है।
इसे ब्यूटीफुल किस कहा जा सकता है। रणवीर जब इस सीन को शूट कर रहे थे, तब वे इतने खो गए कि उन्हें डायरेक्टर का कट कहना सुनाई नहीं दिया था।
खुद इस बारे में रणवीर का कहना है कि इस सीन की शूटिंग के दौरान वे पूरी तरह मदहोश हो गए थे। दीपिका और उनके इस किसिंग सीन के लंबा होने की वजह भी यही है।
चूंकि यह सीन इतना स्वाभाविक बन पड़ा था कि इसे भंसाली सर ने काटना ठीक नहीं समझा।रणवीर का तो यहां तक कहना है कि दीपिका और उनकी जोड़ी इस साल की सबसे हॉटेस्ट जोड़ी है।