फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेकिन कैटरीना को क्रेडिट क्यों नहीं मिलता

Sun, 19 Jan 2014 08:40 AM IST
प्रतिमा पांडेय/फीचर डेस्क दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ये एक बार नहीं कई बार हो चुका है। कैटरीना कैफ को फिल्म की सफलता का क्रेडिट मिलता ही नहीं। धमाल मचाने वाली `धूम-3' आई और चली गई। आमिर की चर्चा हर तरफ चली। इस दौरान कैटरीना को किसी ने पूछा तक नहीं।
विज्ञापन


आमिर के साथ काम करने वाली हर हीरोइन के लिए यह सबसे दिक्कत की बात होती है। वह सारी फिल्म अपने नाम करा लेते हैं और हीरोइन को क्रेडिट नहीं मिलता। `धूम-3' में तो वह इतना ज्यादा चर्चा में हैं कि कैटरीना की खूबसूरती तक की कोई तारीफ नहीं कर रहा।

बेचारी कैट...। वह काफी दिनों से इस फिल्म के लिए तैयारी कर रही थीं। बेशक वह खूबसूरत भी खूब लगी हैं, लेकिन फिर भी कैटरीना को इस फिल्म से खास हासिल होने वाला नहीं।
विज्ञापन


हर बार रह जाती है झोली खाली
जब शाहरुख के साथ `जब तक है जान' में आईं, तो तारीफ बटोर ले गईं अनुष्का। `एक था टाइगर' में सलमान की चर्चा ही ज्यादा हुई। `धूम-3' के हाल तो सब देख ही रहे हैं।
 
अब कैटरीना को यह समझना पड़ेगा कि अगर वह ऐसी ही महत्वहीन भूमिकाएं करती रहीं, तो वह दिन दूर नहीं, जब उन्हें बॉलीवुड मेंे नंबर वन के सिंहासन की दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा। सिर्फ खूबसूरती के बल पर बॉलीवुड में टिके रहना मुशि्कल है। 
 
यहां दस साल पूरे करने के बाद भी कैटरीना अपनी कोई स्क्रीन इमेज नहीं बना पाई हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस खूबसूरत तो है, लेकिन दमदार, कॉमिकल, चुलबुली, गंभीर या ऐसी ही कुछ स्पाइसी नहीं है। यहां हर हीरोइन की एक इमेज है।
 
करीना इंडियन और बिंदास लगती हैं तो प्रियंका की साहसी किरदारों के लिए उपयुक्तता लगती है, अनुष्का मॉडर्न किरदारों में फिट बैठती हैं तो विद्या ऑफ बीट कोई भी किरदार निभा सकती हैं।

पर कैटरीना? वह अकेले के दम पर एंटरटेन नहीं कर सकतीं, दर्शक अब तक यह जान चुके हैं। ना तो वह एक्शन सीन में आश्वस्त करती हैं ना ही ग्रे शेड में।

कैट के साथ ही ऐसा क्यों?

अब बॉलीवुड में हीरोइनों के लिए नारी प्रधान फिल्मों की भरमार दिख रही है। लेकिन क्या कैटरीना की एक्टिंग में इतना दम है कि वह कोई भी फिल्म अकेले के दम पर चला ले जाएं? अगर कैटरीना अपने करियर की बेहतरी चाहती हैं, तो उन्हें अपनी एक पब्लिक इमेज भी बनानी होगी। 
 
इस साल उनकी फिल्में `बैंग-बैंग' और `फैंटम' आएंगी। सुनते हैं कि `एक था टाइगर' का सीक्वेल भी घोषित हो चुका है। उसमें सलमान ही केंद्रीय भूमिका में होंगे, लेकिन कैटरीना नहीं होंगी।
विज्ञापन


अब देखना है कि कैट खूबसूरती और रणबीर कपूर के सहारे बॉलीवुड में रहेंगी या अपनी काबिलियत के आधार पर।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें