रणवीर की 'धुरंधर' पर दीपिका का रिएक्शन
अपने जन्मदिन (5 जनवरी) से एक दिन पहले, दीपिका ने मुंबई में फैंस से मुलाकात की। वहां उन्होंने अपनी फिल्मों और जिंदगी के बारे में बात की। इस दौरान दीपिका ने पूछा कि क्या सभी ने 'धुरंधर' देखी है। सभी ने एक साथ 'हां' कहा, तो दीपिका बहुत खुश हो गईं और मुस्कुराने लगीं। दीपिका इतनी खुश थीं कि मुस्कुराती रहीं। उन्होंने बाल लहराते हुए रणवीर की सफलता पर गर्व जताया। होस्ट ने मजाक में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दूसरी फिल्मों की भी बात होगी। दीपिका ने हंसकर जवाब दिया, 'ये तो सब परिवार का ही मामला है।'
फैंस के कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका की प्रतिक्रिया की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा है, वह उनकी सफलता से कितनी खुश हैं', दूसरे ने लिखा, 'गर्व करने वाली और सपोर्ट करने वाली पत्नी', एक फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छा लगा, दीपिका।'
'धुरंधर' की सफलता
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 32 दिन हो चुके हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 772.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह ने इसमें हमजा का रोल निभाया है, जो एक भारतीय जासूस है। वह पाकिस्तान के ल्यारी में अपराधी और राजनीतिक गिरोहों में घुसपैठ करता है। फिल्म में रणवीर के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी बड़े रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती मैरी का प्यारा वीडियो, बेटी को पसंद है पिता निक जोनस के गाने...