यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई में ‘लग जा गले’ की शूटिंग कर रहे लक्ष्य और जान्हवी, इस अंदाज में दिखे दोनों सितारे; वीडियो हुआ वायरल
मुकेश छाबड़ा कर रहे ‘प्रलय’ पर काम
इन अटकलों के बीच मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने X पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि वह 'प्रलय' पर काम कर रहे हैं। उनके ट्वीट से कल्याणी के बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों की ओर इशारा मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रलय शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। बहुत उत्साहित हूं।’
‘प्रलय’ की कहानी और कास्टिंग को लेकर नहीं है कोई जानकारी
हालांकि, प्रलय फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की शूटिंग साल के दूसरे छमाही में शुरू होने की उम्मीद है। जबकि फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभी किसी की कास्टिंग को लेकर भी कुछ भी कंफर्म नहीं है।