फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना को सदमा, दीपिका को तोहफा

Tue, 17 Dec 2013 04:45 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दो ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिसमें शीर्ष की दो नायिकाओं में से एक अर्श और एक फर्श पर दिख रही है।
विज्ञापन


दीपिका पादुकोन फूले नहीं समा रही हैं। करण जौहर ने अपने बैनर की नई फिल्म शुद्धि में ऋतिक रोशन के अपोजिट हीरोइन के लिए उनके नाम पर विचार करना शुरू कर दिया है।

कल तक तो यही सुनने में आ रहा था कि करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में ऋतिक के साथ करीना कपूर की जोड़ी होगी, लेकिन नई खबर यह है कि डिप्पी बेबो को रिप्लेस कर सकती हैं।
विज्ञापन


दरअसल करण जौहर को अपने बैनर की पिछली फिल्म गोरी तेरे प्यार में की असफलता से गहरा धक्का लगा है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना और इमरान खान की जोड़ी थी। करण को पूरा भरोसा था कि इन दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी और उनके ही बैनर की फिल्म एक मैं और एक तू की सफलता दोहराएगी।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। यही वजह है कि करण डर गए हैं। उन्हें आशंका है कि ऋतिक के साथ करीना को स्वीकार किया जाएगा या नहीं? वैसे भी इन दोनों की जोड़ी ज्यादा पॉपुलर नहीं रही है।

हां, वे खुद बारह साल पहले दोनों अदाकारों को फिल्म कभी खुशी कभी गम में निर्देशित कर चुके हैं, लेकिन तब इन दोनों की परदे की कैमिस्ट्री पर सवाल उठने की गुंजाइश जरा भी नहीं थी। यही एक वजह है कि फिल्म शुद्धि के लिए दीपिका के नाम पर विचार किया जा रहा है।

इधर दीपिका ने करण के बैनर की इस बहुचर्चित फिल्म में लीड भूमिका पाने के लिए अपनी तारीखें एडजस्ट करनी शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें, तो करण ने दीपिका को फिल्म शुद्धि की स्क्रिप्ट भी पढऩे के लिए दे दी है।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में करीना के करीबी जनों का कहना है कि उन्हें डेट्स प्रॉब्लम आ रही है, शायद इसीलिए दीपिका के नाम पर विचार किया जा रहा हो।

खैर, अगर करीना की जगह दीपिका को लिया जाता है, तो यह चौंकाने वाली घटना होगी। इससे पहले भंसाली की फिल्म राम-लीला में भी ऐसा ही हो चुका है। इस फिल्म में भी करीना की जगह दीपिका ने ली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें